दिल्ली के कई इलाकों में आज नहीं मिलेगा पानी, देखें कहां-कहां जलापूर्ति रहेगी बाधित

water supply, water supply in delhi, water supply in south Delhi, no water supply in west Delhi, Delhi news, delhi water news, delhi jal board, जल आपूर्ति, दिल्ली में जलापूर्ति, दक्षिण दिल्ली में जलापूर्ति, पश्चिमी दिल्ली में जलापूर्ति नहीं, दिल्ली समाचार, दिल्ली जल समाचार, दिल्ली जल बोर्ड,, दिल्ली News,

Water Crisis in Delhi : उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवालों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ाने जैसी खबर सामने आई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी, जिस वजह से लोगों को परेशानी उठानी होगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने बताया कि दिल्ली के निलोठी मोड़ के पास पाइप लाइन में रिसाव की मरम्मत के कारण बुधवार को पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.Water Crisis in Delhi

Read also- जानें JP Nadda ने PM मोदी की अमेरिका यात्रा को क्यों बताया बेहद सफल?

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक निओथी मोड़ के पास पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की वजह से बुधवार को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। जल बोर्ड की तरफ से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में मोहन गार्डन, बपरौला गांव, बक्करवाला गांव, डिचाऊं, मकसूदाबाद, लक्ष्मी गार्डन, वीरेंद्र मार्केट, बजरंग एन्क्लेव, उजवा और दौलतपुर शामिल हैं।

Read also –बीजेपी अपने विरोधियों को ‘ठोको नीति’ के तहत निपटाने में लगी है- अजय राय

बयान में कहा गया है कि निलोथी मोड़ के पास नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से निकलने वाली 1000 मिमी की पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की वजह से प्रभावित इलाकों में 25 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।
जल बोर्ड ने प्रभावित इलाके के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की सलाह दी है।डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *