Elon Musk की आलीशान हवेली फिर बिक्री के लिए तैयार, ₹450 करोड़ रखी गई कीमत

elon musk

Elon Musk ने बेल-एयर स्थित सात बेडरूम वाली इस लग्जरी हवेली को  2020 में करीब 262 करोड़ रुपये में बेचा था, बड़े नवीनीकरण के बाद अब दोबारा बाजार में आई प्रॉपर्टी….

News Desk : दुनिया के चर्चित अरबपतियों में शामिल एलन मस्क की लॉस एंजिल्स के बेल-एयर इलाके में स्थित आलीशान हवेली एक बार फिर बिक्री के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 49.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये रखी गई है। मस्क ने साल 2020 में इस हवेली को लगभग 29 मिलियन डॉलर यानी करीब 262 करोड़ रुपये में बेचा था। बड़े पैमाने पर नवीनीकरण के बाद अब इसे नई कीमत पर बिक्री के लिए पेश किया गया है।Elon Musk

READ ALSO-Delhi के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, गनपॉइंट पर कर्मचारियों को बनाया बंधक

करीब 1.7 एकड़ में फैली इस हवेली में सात बेडरूम हैं। यहां से आसपास की पहाड़ियों, बेल-एयर कंट्री क्लब और प्रशांत महासागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। घर के अंदर विशाल लिविंग एरिया, ऊंची छतें, मुख्य बेडरूम सुइट, ड्रेसिंग रूम और मेहमानों के ठहरने के लिए अलग जगह मौजूद है। इसकी खास सुविधाओं में दो मंजिला लाइब्रेरी, करीब 1,000 बोतलों की क्षमता वाला तापमान नियंत्रित वाइन सेलर और आधुनिक उपकरणों से लैस फिटनेस सेंटर शामिल हैं।Elon Musk

READ ALSO-UP News : आजम खान और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से मिली राहत, लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव?

हवेली के बाहरी हिस्से में स्विमिंग पूल, स्पा, हरे-भरे लॉन और बैठने के लिए कई टेरेस बनाए गए हैं। खेलों के शौकीनों के लिए यहां चैंपियनशिप स्तर का टेनिस कोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा पांच कारों की पार्किंग वाला गैराज और बड़ा ड्राइववे इसकी खासियत हैं। साल 2020 में मस्क ने अपनी कई रिहायशी संपत्तियां बेचने का फैसला किया था। उस दौरान उन्होंने बेल-एयर की अन्य प्रॉपर्टी के साथ दिवंगत अभिनेता जीन वाइल्डर से जुड़ी रैंच प्रॉपर्टी और हिल्सबरो स्थित एक ऐतिहासिक हवेली भी बेची थी। अब बेल-एयर की यह संपत्ति अपनी मौजूदा कीमत और आलीशान सुविधाओं को लेकर चर्चा में है।Elon Musk

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *