ट्रेन हादसे की शिकार हुई बागमती एक्सप्रेस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तमिलनाडु में चेन्नई के पास तिरुवल्लूर जिले के कावराईपेट्टई स्टेशन के पास बीते शुक्रवार रात हुए ट्रेन हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। तमिलनाडु के कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस खड़ी ट्रेन से टकरा गई और कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि तीन मरीज भर्ती के लिए आए हैं। सभी स्टेबल हैं। एक के निचले अंग में फ्रैक्चर है। दूसरे आदमी के दाहिने पैर में चोट है और तीसरे व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान हैं लेकिन तीनों ठीक हैं।

Read Also: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे T20 मैच से पहले खिलाड़ियों ने की नेट प्रैक्टिस

बागमती एक्सप्रेस ट्रेन रात आठ बजकर सत्ताई मिनट पर पोन्नेरी स्टेशन को पार करने के बाद चालक दल को भारी झटके का अनुभव हुआ और लूपलाइन में प्रवेश करने के बाद ये खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। कावरापेट्टई, पोन्नेरी के करीब तिरुवल्लूर जिले में चेन्नई के पास है।

Read Also: टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट के कर्मचारियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

टक्कर के बाद बागमती एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। केवल कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। रेलवे ने मौके पर राहत के लिए एक चिकित्सा राहत वैन और एक बचाव दल चेन्नई सेंट्रल से भेज दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *