दिल्ली -NCR में ठंड की दस्तक, झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश होने के आसार

imd,India meteorological department,Kal Ka Mausam,latest news today in hindi,live breaking news headlines,Today's Headlines,Weather forecast,Weather Update,Weather Update Today,Weather Update Tomorrow,

Weather Update : दिल्ली-यूपी में बारिश का दौर थमने के बाद से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां सुबह-शाम की हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिल्ली-यूपी में अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो रही है। दिल्ली में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन में धूप निकलने के बावजूद, सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है. इस मौसम को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली तक ठंड और बढ़ेगी.

उत्तर भारत में ठंड का आगाज – उत्तर भारत के अन्स राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा. इन इलाकों में अभी बारिश या किसी तूफान की संभावना नहीं है. तापमान में गिरावट देखी जा रही है, खासकर सुबह और रात के समय. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Read also- हरियाणा के नेता कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस छोड़ी, खराब बर्ताव का आरोप लगाया

एमपी और झारखंड की बात करें तो एमपी और झारखंड के कई के कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। कर्नाटक के 10 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। यहां झमाझम बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *