एक चिंगारी और सब ख़त्म, भयानक अग्निकांड पर आधारित सीरीज़ ‘Trial By Fire’ जल्द होगी रिलीज़

दिल्ली के उपहार सिनेमाहॉल की दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटना एक बार फिर से तरोताजा होने वाली है। इस घटना पर आधारित एक वेबसिरिज नेटफ्लिक्स पर जनवरी में आने वाली है, जिसका नाम ट्रायल बाई फायर है। कुछ दिनों पहले इस वेब सीरीज का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडेय मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। अभय देओल और राजश्री इस फिल्म में नीलम और शेखर की भूमिका में होंगे जिन्होंने अपने बच्चों को इस अग्निकांड में अपने 2 बच्चों को खो दिया था और उनके न्याय के लिए एक लम्बी लड़ाई लड़ी थी।

एक स्टेटमेंट में नायर ने कहा कि इस देश में एक सूई हिलाने के लिए भी जिस तरह की लगन और जज्बा चाहिए, कृष्णमूर्ति इसकी एक मिसाल हैं। उनके साथ जो हुआ था और जिस तरह से उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी, वो डरावना है। यह दुर्भाग्य की बात ही है कि ऐसे कई लोग आज भी मौजूद हैं। इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स ने जो साहस दिखाया है, हम उसके लिए आभारी हैं।

यह एक लिमिटेड फिल्म है जिसका सिर्फ एक ही सीजन आएगा। यह फिल्म दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित एक सिनेमाहॉल में हुई अग्निकांड की है जिसमें 59 लोग जलकर खाक हो गए थे। यह एक बहुत ही भयावह घटना थी। इस फिल्म की कहानी नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति की किताब ट्रायल बाइ फायर- द ट्रैजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रेजडी से ली गयी है। शो का निर्देशन प्रशांत नायर ने किया है। फिल्म 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी।

बता दें की 13 जून 1997 को दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमाहॉल में बॉर्डर फिल्म लगी हुई थी। सिनेमाहॉल में उस दिन जरूरत से ज्यादा भीड़ थी। उस दिन वहां करीब 160 लोग मौजूद थे जो फिल्म देखने ए थे। वहीं फिल्म को देखने के लिए वयस्कों, बूढ़ों से लेकर बच्चे तक उत्साहित थे। कोई अपनी फैमिली के साथ आया था तो कोई अपने दोस्तों के साथ अपने सुनहरे पल को व्यतीत करने आया था। सभी लोग फिल्म को एन्जॉय कर रहे थे। पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के साथ वहां मौजूद लोग देशभक्ति में डूबे हुए थे। आखिर हो भी क्यों ना क्योंकि उस दिन सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना सहित कई स्टार्स से सजी देशभक्ति से भरी फिल्म ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी।

Read also: विवादों के बीच जारी हुआ पठान फिल्म के दूसरा गाने ‘झूमें जो पठान’ का पोस्टर, क्या होगा दर्शकों का रिएक्शन

शाम का वक्त था ग्राउंड फ्लोर पर अचानक किसी शार्ट सर्किट से एक चिंगारी निकली जो धीरे-धीरे बढ़ती ही गयी। जब तक लोगो का ध्यान इस तरफ जाता तब तक आग बहुत फ़ैल चुकी थी। अचानक फैली इस आग से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में अपनों का हाथ छूट गया। कोई अपने पिता से अलग हुआ तो कोई अपने करीबी से। लोग बेतरतीब होकर इधर से उधर भागने लगे। वहां हुई इस अग्निकांड में 59 लोगों की जान चली गयी और बाकि बचे हुए 103 लोग बहुत बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना में सबसे ज्यादा मरने वालों में बच्चे और महिलायें थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *