रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में भेजा

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्शन लेते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार को उनको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के बाद 9 सितंबर तक एनसीबी को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की कस्टडी मिल गई है।

आपको बता दें, बीते शुक्रवार को ही ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कुछ सबूतों के आधार पर और हिरासत में लिए गए ड्रग पेडलर द्वारा इन दोनों का नाम लिए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज सुबह कोर्ट में पेश किए जाने से पहले सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जोकि निगेटिव आया, इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इन दोनों के अलावा आज दो कथित ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को भी कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट में आरोपियों की पेशी के बाद एनसीबी ने इनकी रिमांड की मांग की तो शोविक की तरफ से वकील सतीश मानेशिंदे और सैमुअल मिरांडा की ओर से वकील सुबोध देसाई ने पक्षा रखा और कोर्ट से इन दोनों आरोपियों को एनसीबी रिमांड में न देने की गुहार लगाई। कोर्ट में इस पर करीब ढाई घंटे तक बहस चली। लेकिन कोर्ट ने 9 सितंबर तक दोनों को NCB की रिमांड में भेजा दिया है। हालांकि आरोपी ड्रग पेडलर कैजान इब्राहिम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस मामले में अब रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ड्रग चैट सामने आने और रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स खरीदने में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद अब एनसीबी की टीम रिया से रविवार को पूछताछ कर सकती है। अगर अब एनसीबी के हाथ कुछ ठोस सबूत लगते हैं तो ऐसे में रिया चक्रवर्ती को भी हिरासत में लिया जा सकता है।

इसके अलावा ड्रग्स मामले में ग‍िरफ्तार आरोपी ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और अब्‍दुल बासित परिहार ने जमानत की गुहार लगाई है। दोनों के वकील ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा है। ये भी सामने आया है कि जैद और अब्‍दुल का शोविक और सैमुअल से डायरेक्‍ट कनेक्‍शन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.