BRICS: कजान की दो दिन की यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत के लिए हुए रवाना

PM Modi:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस के कजान से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की ये दो दिन की ये यात्रा कई मायनों में पॉजिटिव रही।पीएम मोदी मंगलवार को 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजान पहुंचे थे। कजान में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

Read Also: JMM ने चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, जानें कौन कहां से मैदान में उतरा ?

भारत और चीन के बीच बनी सहमति – इस बैठक के एक दिन पहले भारत और चीन के बीच एलएसी पर चार साल से चले आ रहे गतिरोध पर भी सहमति बनी। जिसमें पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अपने अपने इलाकों में दोनों देश की सेनाएं गश्त करेंगी।पांच सालों में ये उनकी पहली ऑर्गनाइज्ड बैठक है।

Read Also: IMD: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जो मई 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद उत्पन्न होने के बाद दोनों देशों के बीच आला स्तर पर पहली बैठक है।ये वार्ता ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी सेनाओं के गश्त करने के समझौते पर सहमति जताई थी।चार साल से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

PM ने लिया ब्रिक्स  में हिस्सा- नवंबर 2022 में, मोदी और शी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के जी20 नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की थी।पिछले वर्ष अगस्त में भी भारतीय प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन के दौरान जोहानिसबर्ग में संक्षिप्त और अनौपचारिक बातचीत की थी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *