उत्तर प्रदेश ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए 37 करोड़ से ज्यादा पौधे

UP News:

UP News: एक पेड़ मां के नाम-2.0′ महाअभियान, उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई मुहिम में एक दिन में 37 करोड़ 21 लाख पौधे लगाए गए, जो एक रिकॉर्ड है।उत्तर प्रदेश में पिछले आठ साल में 240 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। खास बात है कि इनमें से करीब 87 प्रतिशत पौधे जिंदा हैं। साफ है कि सिर्फ पौधे लगाए ही नहीं गए, उनकी देखभाल भी की जा रही है। नतीजा ये है कि प्रदेश में हरित क्षेत्र पांच लाख एकड़ से ज्यादा बढ़ा है। पेड़ों की संख्या में बढ़त के मामले में यूपी देश में दूसरे नंबर पर है।

Read also- Tesla: मुंबई में खुला टेस्ला का शोरूम, डिस्प्ले पर रखी कारों को देख बुकिंग करा सकेगें …

लखीमपुर-खीरी, को हमेशा से हरियाली वाला जिला माना जाता है, लेकिन पेड़ों की कटाई की वजह से वन क्षेत्र सिमटता जा रहा था। योगी सरकार के आने के बाद तस्वीर बदलने लगी। अवैध कटाई पर सख्ती हुई और फिर शुरू हुआ जंगलों को फिर से बसाने का काम। वृक्षारोपण अभियान के चलते लखीमपुर- खीरी एकबार फिर से हरा-भरा जिला बन गया है।हर पेड़ एक उम्मीद है। हर पौधा भविष्य की सांसें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब सिर्फ विकास की ही नहीं, हरियाली की राह भी तय कर रहा है।

Read also- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *