ओडिशा: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने बालासोर के पंचलिंगेश्वर मंदिर को दिया झरने का स्वरूप

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने जमकर कहर बरपाया है, जिसमें काफी जान-माल की हानि हुई है। इसके दूसरी ओर कुछ मनोरम नजारे भी देखने को मिले जहां बालासोर के पंचलिंगेश्वर मंदिर को चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झरने में तब्दील कर दिया। जिसे देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं।

Read Also: AAP का वार, पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल पर हमले के पीछे BJP का हाथ

आपको बता दें, ओडिशा में शनिवार को भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का एक मनोरम असर भी दिखाई दिया। जहां चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने बालासोर के पंचलिंगेश्वर मंदिर को झरने में बदल दिया है। इसके चलते मंदिर के पुजारी को सुबह सीढ़ियों से बहते पानी के बीच जाकर पूजा-अर्चना करनी पड़ी। मगर झरने के बीच मंदिर को देखना वास्तव में एक अद्भुत नजारा है।

शुक्रवार को पूर्वी तट पर दाना तूफान आया। इसकी वजह से मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे तक उखड़ गए हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बुनियादी ढांचे और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं ओडिशा सरकार ने दावा किया कि उसने अपना ‘जीरो कैजुअलिटी मिशन’ पूरा कर लिया है। वहीं पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *