ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने गेंद पर लगाया हैंड सैनिटाइजर, टीम से सस्पेंड हुआ खिलाड़ी

नोएडा– कोरोना काल में इंसानी तौर तरीकों के साथ-साथ खेलों के नियम भी बदल गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गेंद चमकाने के लिए लार या थूक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद किसी भी मैच में खिलाड़ी पसीने का ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां गेंद पर हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग की खबर सामने आई है, जिसके बाद आरोपी गेंदबाज को सस्पेंड कर दिया गया।

मामला सामने आया इंग्लैंड के बॉब विलिस ट्रॉफी के दौरान , जहां ससेक्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिच क्लेडॉन ने बीते माह मिडिलसेक्स के खिलाफ पहली पारी में गेंद पर हैंड सैनिटाइजर लगा दिया था। 37 वर्षीय क्लेडॉन को तीन सफलताएं भी हाथ लगी थी। टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी करते हुए सर्रे के खिलाफ अगले मैच से आरोपी गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस मामले की जांच शुरू की है। ससेक्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘मिडिलसेक्स के खिलाफ हमारे मैच के दौरान गेंद पर सैनिटाइजर लगाने के आरोपों की ईसीबी की जांच का नतीजा आने तक मिच क्लेडन को निलंबित किया जाता है। इस समय और कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।’

बता दें कि क्लेडॉन ने 112 प्रथम श्रेणी मैच में 310 विकेट लिए हैं। 11 बार पारी में 4 विकेट, 9 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 110 लिस्ट-ए में 138 विकेट और 147 टी-20 मैच में 159 सफलताएं अर्जित की है। अनुभवी क्लेडॉन के स्थान पर द. अफ्रीका के डेविड वीस को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 16 वर्षीय जेम्स कोल्स और 19 वर्षीय अली ओर भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *