Crime News: कर्ज में डूबे शेफ ने पत्नी व बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान

Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 40 लाख रुपये के कर्ज में डूबे 35 साल के शेफ ने सोमवार को अपने किराए के घर में अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि नरेंद्र साहू ने कथिततौर पर छोला मंदिर थाना क्षेत्र…

Read Also- Mumbai: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, 33 साल के एक्टर अनुज ठाकुर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

के अंतर्गत मलिकेड़ी स्थित अपने घर में एक धारदार हथियार से अपनी मां सरस्वती (50), पत्नी सोमलता (29), बेटी कीर्ति (10) और बेटे कुश (6) की हत्या कर दी।एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया था।Crime News:

Read Also- Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: हरियाणा की प्रगति और खुशहाली हमारी साझा मंजिल-CM सैनी

भोपाल जोन-4 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदर्शकांत शुक्ला ने कहा, “घर से एक चाकू और एक हथौड़ा बरामद किया गया है। इन चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि ये पता चल सके कि क्या इन्हीं का इस्तेमाल हत्याओं में किया गया था। जांच में सामने आया है कि साहू पर 40 लाख रुपये का कर्ज था।”डीसीपी ने बताया कि उसके दोस्तों और परिचितों ने पुलिस को उसके कर्ज के बारे में बताया है। हाल ही में उसने अपना घर भी बेच दिया था। आशंका है कि आर्थिक तंगी के कारण ही उसने हत्याएं कीं और फिर आत्महत्या कर ली।Crime News:

शुक्ला ने बताया कि चार हत्याओं और एक आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच किए जाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *