न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में खेला था। इसी वजह से मैनेजमेंट ने उन्हें ब्रेक देने का फैसला किया है।

Read Also: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए BJP के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह

बुमराह को रेस्ट देने की वजह एक ये भी है कि वे 22 नवंबर से शुरू होने वाली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से फिट हो जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने पहले बुमराह को पुणे में दूसरे टेस्ट के दौरान आराम देने का फैसला किया था। हालांकि, जब भारत बेंगलुरू में पहला टेस्ट आठ विकेट से हार गया, तो फिर ऐसा नहीं किया गया।

Read Also: Delhi: दीवाली के पर्व पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुमराह पर अपडेट देते हुए टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि तेज गेंदबाज को अपनी लय बरकरार रखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। बुमराह ने बुधवार को मुंबई में नेट पर प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी नहीं की। बाद में वे परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए अहमदाबाद चले गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *