Delhi: दीवाली के पर्व पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे

Fireworks Shopping Diwali :

Fireworks Shopping Diwali :  दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में भारी भीड़ है। दुकानों में पटाखों की भरमार है। सिगरेट और तलवार के आकार की फुलझड़ियां भी बाजार में छाई हुईं है। हालांकि दुकानदारोें का दावा है कि सभी पटाखे इको-फ्रेंडली हैं।बंदूक, ड्रोन और हेलीकॉप्टर के आकार के बनाए गए पटाखे बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं।

ग्राहकों की लगी लंबी लाईन-  पटाखों की इन दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी हुई है।ग्राहकों का कहना है कि बाजार में इन पटाखों की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। इसकी वजह से इन्हें खरीदने वालों का बाजार में जमावड़ा लगा हुआ है।

Read Also-Diwali: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली

प्रकाश, ग्राहक: हमने 5000 वाला अपने कर्मचारियों के लिए पटाखे का गिफ्ट बॉक्स, कई तरह के पटाखे, खासकर ‘वेट्टैयान’ बंदूकें खरीदीं हैं। बच्चों को यहां के पटाखे बहुत पसंद आते हैं। यहां बल्ले और गेंद के आकार के पटाखे भी हैं। वंडर-वुमन और कई दूसरी तरह के पटाखे भी हैं।”

सेंथिल, दुकानदार: हमारे पास बहुत सारे गिफ्ट बॉक्स हैं। मैन्यूफैक्चरर उन्हें सही से पैक करके भेजते हैं। उनमें से 99 फीसदी ग्रीन पटाखे हैं। हमारी दुकान में कोई चीनी पटाखे नहीं हैं।”

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दीं शुभकामनाएं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *