Crime: दिल्ली के नरेला में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder:

Delhi Murder: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में चार किशोरों ने दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। हादसे के शिकार कर्माचारी वेतन और बोनस लेकर घर जा रहे थे, इस वजह से डकैती की वारदात का संदेह है। पुलिस कई संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने कहा कि 13 से 16 साल की उम्र के चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Read Also: PM मोदी: कच्छ से PM मोदी की ललकार, सीमा के एक इंच पर भी समझौता नहीं करेगा भारत

बवाना में जे.जे. कॉलोनी के निवासी पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को डकैती का संदेह है क्योंकि वे लोग उस समय अपना वेतन और दिवाली बोनस लेकर जा रहे थे।सीनियर पुलिस अधिकारी रोड रेज की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पीड़ितों की पहचान इरशाद और फैज़ान के रूप में हुई, जो बवाना में जी-ब्लॉक के पास घायल पाए गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पत्नी का रो- रो कर हुआ बुरा हाल- मृतक इरशाद की पत्नी का  रो- रो कर बुरा हाल हो गया ।इरशाद की पत्नी ने कहा यह चार बजे की बात है। वो काम पर से आ रहे थे। तो मुझे कॉल किया कि मैं कॉलोनी में पहुंच गया हूं। इतने में मेरे को कॉल कर रहे हैं। तभी कॉलोनी से कोई मेरे घर आकर कहता है कि तुम्हारे पति को किसी ने चाकू मार दिया है। मैं बिना कुछ सोचे-समझे बाहर भागी मेरे पेट में बच्चा है छह महीने का। मै कुछ भी नहीं देखी उनके पास दौड़कर चली गई जब मैंने देखा तो वह बुरी हालत में थे।”

Read Also: LAC: दिवाली के मौके पर भारत-चीन ने दिखाई एकता, बांटी खुशियों की मिठास

इरशाद की मां ने सुनाई आपबीती- मृतक इरशाद की मां ने कहा बातचीत वही होगी ना बाइक के लिए। झगड़ा बाइक को लेकर हुआ था। घटना उनके घर के ठीक सामने घटी। मामला दो महीने पुराना है।जान गंवाने वाले दूसरे लड़के का नाम फैजान है। जी हां, दोनों लड़कों की जान चली गई है।”

फैजान की मां: हम लोगों में से कोई नहीं जानता। उससे उसकी किसी से लड़ाई नहीं थी। मेरे बेटे का किसी से लड़ाई नहीं था। वह बस रोज काम पर जाता था और घर आ जाता था। जिस दूसरे लड़के की जान गई, उसका दूसरे लोगों के साथ झगड़ा था। किस बात पर था, पता नहीं। मेरा बेटा उस लड़के के साथ काम करने जाता था, अभी चार-पांच महीने ही हुए हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *