Shahdara: दिल्ली के शाहदरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Delhi Shahdara Murder:

Delhi Shahdara Murder: दिल्ली में दीपावली की रात शाहदरा के फर्श बाजार थाना एरिया में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना में आकाश (40) और ऋषभ (16) की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि कृष शर्मा (10) घायल हो गया।अधिकारी ने बताया कहा कि रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हमें पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं।

Read also-Crime: दिल्ली के नरेला में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आकाश और ऋषभ की हुई मौत- ‘मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40) उसके भतीजे ऋषभ (16) और उसके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। जिनमें से आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है, जबकि कृष घायल है।पुलिस ने बताया कि प्राइमा फेसी जांच में ये आपसी लड़ाई का मामला लग रहा है। आगे की जांच जारी है।

भतीजा ने दी ये प्रतिक्रिया- भतीजे आदित्य ने कहा मामा गेट पर खड़े थे बस लड़ी लगा रहे थे  इतने में लक्ष्य आता है और एक लड़का पहले से गली में खड़ा था लक्ष्य आता है और उनके पैर छूने लगता है कि चाचा राम-राम और फिर जैसे ही पैर छूने लगता है न तो उस लड़के को बोलता है मार-मार फिर वो लड़का आता है वो लड़का भागता हुआ आता है फिर यहां मामा जी के अंदर जाते है तो वो फायरिंग करता है वहीं पर कृष के भी फायरिंग होती है।

Read also-CJI: चाचा को आदर्श मानकर तय किया CJI तक का सफर 

लेकिन ऋषभ तो बस नीचे बैठा हुआ था। आपको रिकॉर्डिंग मिलेगी नीचे बैठ रहा है उसे पता भी नहीं चला। फिर वो लड़का यहां से सीढ़ियों की तरफ भागने लगा फिर स्कूटी पर बैठाया लक्ष्य ने और धमकी पहले से ही दे रहे थे। हम बात भी नहीं करते इनसे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *