महाराष्ट्र चुनाव के बीच संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप, सूबे में गरमाई सियासत

Sanjay Raut on BJP:

Sanjay Raut on BJP: शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल करा रही है।मुंबई में उन्होंने कहा, “बीजेपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए मतदाता सूची में कुछ शरारत करने जा रहे हैं। वे हर विधानसभा क्षेत्र में 5,000- 10,000 फर्जी मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है।”

Read also-Punjab: अमृतसर में पुुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मौजूदा डीजीपी रश्मी शुक्ला विपक्षी नेताओं का फोन टैप करती थीं और इसकी रिपोर्ट महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को करती थीं।महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग से 20 नवंबर के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को हटाने के लिए कहा।

“देखिए, राज्य के पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के बारे में गंभीर आरोप है। 2019 में जब हमारी सरकार बन रही थी तो ये सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करती थी। हमारे सभी के फोन टैप करके, हम क्या करने जा रहे हैं, उसके बारे में वो देवेंद्र फडणवीस को पूरी जानकारी दे रही थी। वो मेरा फोन, उद्धव ठाकरे का फोन, शरद पवार का फोन, नाना पटोले का फोन सबका फोन टैप करती थी और फिर देवेंद्र फडणवीस को रिपोर्ट करती थी। ऐसी व्यक्ति पुलिस महासंचालक है।

Read also-BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और CM सैनी ने दीं हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

क्या आप उनसे निष्पक्ष चुनाव करने की अपेक्षा कर सकते हो। हमने कहा था कि फर्जी आधार कार्ड से ये लोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ करने जा रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार से 10 दस हजार फर्जी नाम डालेंगे और ओरिजनल नाम डिलीट करेंगे, ये उनका एक मुहिम चल रहा है। ये जो जगह-जगह पर मिल रहे हैं फर्जी आधार कार्ड वो उस मुहिम का ही एक हिस्सा है। और हमने ये बात बार-बार चुनाव आयोग के सामने लाई। लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ नहीं किया है। ”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv Ap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *