America में क्यों मंगलवार को होती है वोटिंग? अमेरिकी राष्ट्रपति Election का क्या है इतिहास ?

America Election 2024: 

America Election 2024:  आपने कभी सोचा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव मंगलवार को ही क्यों होता है? दरअसल ये परंपरा 1845 में शुरू हुई थी। तब अमेरिका कांग्रेस ने नवंबर के पहले सोमवार के बाद वाले मंगलवार को चुनाव कराना तय किया था।इस फैसले की वजह खास थी। उन दिनों अमेरिका मुख्य रूप से खेती पर आधारित था। किसानों को खेत के कामकाज से निपट कर वोटिंग सेंटर तक जाने के लिए समय चाहिए था। लिहाजा उन्हें रविवार के बाद सोमवार को यात्रा के लिए पूरा दिन मुहैया कराया गया।

Read also- Tamil Nadu: ऊटी में खिलखिला रहा है पर्यटन, दिवाली के बाद वीकेंड पर बढ़ी सैलानियों की संख्या

मंगलवार को ही क्यों वोटिंग? समय बदल गया, लेकिन ये परंपरा आज भी कायम है।चुनाव का दिन नवंबर में पहले सोमवार के अगला दिन चुनने की दूसरी वजह भी है। एक नवंबर का ईसाइयों का अहम दिन ऑल सेंट्स डे होता है। अगर उस दिन मंगलवार पड़ता है तो उन्हें परेशानी होगी।इसके अलावा रविवार चर्च जाने और बुधवार किसानों के लिए बाजार का दिन होता था।मंगलवार के दिन वोटिंग की वजह ऐतिहासिक है लेकिन फिलहाल कुछ लोग अब इस पर सवाल उठा रहे हैं।कई लोगों का मानना ​​है कि मंगलवार को चुनाव कराने से खास कर अमेरिकी और युवा वोटरों के कामकाज में खलल पड़ता है।लिहाजा आने वाले समय में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव का दिन बदलकर किसी छुट्टी के दिन तय करने के बारे में विचार किया जा रहा है।

Read also- फैशन डिजाइनर Rohit Bal के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर दी ये प्रतिक्रिया

डॉ. विवेक मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर, स्ट्रैटेजिक स्टडीज प्रोग्राम, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन –इसमें इतिहास के साथ-साथ संयोग भी है। मुझे लगता है कि 1845 में कानून बनाया गया था। उससे पहले चुनाव का दिन चुनने और चुनाव कराने का अधिकार प्रांतों के पास था। 1845 में कानून बनने के बाद पूरे देश में एक ही दिन चुनाव कराना तय किया गया। वो नवंबर के पहले सोमवार के बाद का मंगलवार था। इसके अलग-अलग सिद्धांत हैं, लेकिन मेरा मानना है कि निश्चित रूप से जब 1845 में कानून बना तो अमेरिका मुख्य रूप से खेती पर आधारित देश था। आबादी का बड़ा हिस्सा खेती पर आधारित था। उनके लिए नवंबर में वोट देना आसान था। फसल के बाद उनके पास घूमने और वोट देने का अच्छा समय था।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterTotal Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *