फैशन डिजाइनर Rohit Bal के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर दी ये प्रतिक्रिया

Rohit Bal Passed Away:

Rohit Bal Passed Away: मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रोहित बल 63 साल के थे।रोहित बल के निधन पर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘भाई को शांति मिले’।रोहित बल ने भारतीय फैशन को दुनियाभर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Read also- UP: कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का माल जलकर स्वाहा

हार्ट अटैक से हुआ निधन- फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने पीटीआई को रोहित बल के निधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। सुनील सेठी ने कहा कि रोहित बल के निधन से फैशन इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।

 लंबे समय से थे बीमार – आपको बता दें, 63 साल के मशहूर डिजाइनर और दोस्तों के बीच गुड्डा नाम से चर्चित रोहित बल ने पिछले महीने आखिरी बार शो में हिस्सा लिया था। खराब सेहत के बावजूद वे 13 अक्टूबर को ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स FDCI 2024’ के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर उतरे थे। बल ने दिल्ली के इंपीरियल होटल में अपना कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ पेश किया था। इस दौरान वे काफी बीमार नजर आ रहे थे, उनकी हालत और हौसले को देखकर कई दर्शक भावुक हो गए थे। अभिनेत्री अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं। उन्होंने शो के अंत में डिजाइनर बल को गुलाब का फूल भेंट किया था।

Read also- US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के मतदाताओं के क्या हैं मुद्दे?

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *