दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है AAP और BJP के बीच लगातार टकराव जारी है ऐसे में BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि AAP भ्रष्टाचारों की और अपराधियों की पार्टी है। CM केजरीवाल अब 10 साल बाद जनता के बीच जाने की बात कर रहे हैं लेकिन मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर केजरीवाल आपके पास आए तो उनसे पूछें सीवर जाम क्यों पड़े है। सड़कों पर गंदगी हो रखी है, पानी गंदा क्यों आ रहा है। AAP ने दिल्ली की जानता के साथ छल किया है। दिल्ली में प्रदूषण रोज बढ़ रहा है। लेकिन दिल्ली सरकार कुछ नहीं कर रही है।
Read Also: India vs New Zealand: न्यूजीलैंड से व्हाइट वॉश के बाद भारतीय फैंस के लटके चेहरे, बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया
बता दें कि BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं विजेंद्र गुप्ता का कहना था कि मोदी जी चाहते हैं कि 70 साल से ऊपर के जो बुजुर्ग लोग हैं वह उनकी सेवा कर सकें इसके लिए आयुष्मान योजना को लेकर आए हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल आयुष्मान योजना का कार्ड दिल्ली वालों का नहीं बनवा रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता का कहना था कि विश्वविद्यालय के नाम पर हजारों करोड़ रुपए लूटे गए हैं। बस मार्शल पूछे की उन्होने केजरीवाल का क्या बिगाड़ा है। 1 नवंबर से बस मार्शमैलो को ड्यूटी पर रखना था लेकिन केजरीवाल ने अभी तक नहीं रखा है।
Read Also: वायनाड में प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- किसान हमारे देश की रीढ़ हैं
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए BJP नेता विजेंद्र गुप्ता का कहना था कि में AAP से बोलता हुं जल्दी सत्र बुलाये यमुना में सीवर का पानी गिर रहा है। इस पर चर्चा की जाए। और विजेंद्र गुप्ता ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है। की AAP जनता में भ्रम फैलती है पंजाब में 1 हजार रुपये पंजाब की जनता को देने का वादा किया था। लेकिन नहीं दिया। वोट मांग लेते है फिर जीत जाते है और बाद में जनता को वोट डालने के बाद पैसे नहीं देते है।
फिलहाल दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है और जीत का दाम भर रही हैं लेकिन ऐसे में दिल्ली की जनता इस बार दिल्ली की सत्ता पर किस पार्टी को राज करती है यह देखना वाली बात होगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

