Dengue: स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, बढ़ रहे डेंगू के मामले रोकने में असफल

Dengue: The sting of dengue is increasing, health department fails to stop dengue cases.

Dengue: भले ही बरसात का मौसम ना हो सर्दी का मौसम शुरू होते ही गंदे पानी में पनपे डेंगू के मच्छर अब अब लोगों को डंक मारने लगे है। इसकी चपेट में आकर प्रतिदिन मरीज अस्पताल पहुंच  रहे है पिछले वर्ष जहां दादरी जिले में डेंगू के इस समय के दौरान 757 केस थे वहां अबकी बार डेंगू के 67 केस सामने आए है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को नोटिस भी जारी किये हैं इसके बावजूद भी डेंगू के डंक पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा रहा है। विभाग द्वारा डेंगू रोकने के लिए जहां 40-40 टीमें बनाकर फील्ड में उतरे हैं वहीं डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Read Also: हरियाणा विधानसभा सत्र का शेड्यूल हुआ जारी, तीन दिवसीय होगा शीतकालीन सत्र

बता दें कि दादरी जिला में डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के 67मामले मिल चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है बढ़ते हुए मामलों को देखकर साफ है कि डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग असफल नजर आ रहा है।

Read Also: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के काफी कम मामले आए हैं। विभाग द्वारा जहां टीमों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भेजकर सैंपल लिये जा रहे हैं वहीं स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। इस वर्ष पॉजिटिव रेट कम है तथा ज्यादा से ज्यादा सैंपल किए जा रहे हैं। इसके अलावा टीमें बनाकर घर-घर भेजा जा रहा है लोगों को स्टोरेज किया गया पानी में तेल आदि डालकर बचाओ का प्रयास करना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *