रिया की एफआईआर पर भड़के सुशांत के पिता, वकील ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए हैं।


विकास सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि लगता है बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया के घर जैसा है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो पूरी तरह से गलत है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को उस एफआईआर पर आपत्ति है क्‍योंकि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने ये भी कहा है कि डॉक्टर के खिलाफ रिया द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पूरी तरह से गलत है। उन्‍होंने आगे कहा कि ये एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की इस तरह से अवहेलना की गई है। इस प्रकरण के बाद अब सुशांत का परिवार मुंबई हाईकोर्ट जा सकता है।

 

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती के भाई और सुशांत के पूर्व कर्मी मिरांडा को ड्रग्‍स मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब एनसीबी का शिकंजा रिया पर भी कस रहा है। लगातार तीसरे दिन रिया से एनसीबी पूछताछ कर रही है और सूत्रों के मुताबिक इस दौरान काफी खुलासे भी हुए हैं। जानकारी मिली है कि आज रिया के सामने उनके भाई शोविक और मिरांडा को बिठाकर पूछताछ की जा सकती है।

 

ड्रग्‍स मामले में एनसीबी की ओर से एसआईटी बनाई गई है जो पूरे मामले की जांच भी कर रही है और साथ ही रिया से पूछताछ भी कर रही है। इस टीम को केपीएस मल्‍होत्रा लीड कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *