कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर लगाए कई आरोप

Lok Sabha Elections 2024

प्रदीप कुमार – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में अपने भाषण के कई शब्द स्पंज किए जाने के विरोध में खड़गे ने कहा कि सरकार सदन में अडानी का नाम नहीं सुनना चाहती और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दोनों सदनों के सभापतियो के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस मुख्यालय में सांसद रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद में अडाणी मुद्दे पर उठाई गयी संयुक्त संसदीय समिति JPC की मांग को रिकॉर्ड से हटवाया गया है।

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित किए बिना दोनों सदनों में भाषण दिया है। सरकार अहंकारी है और बेरोजगारी, महंगाई और अडाणी विवाद पर सवालों का जवाब नहीं देना चाहती।

 

Read Also – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट की आम चर्चा का दिया जवाब

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पर यह अमृतकाल नहीं बल्कि मित्रकाल है। खड़गे ने कहा कि संसद के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए गए तमाम मुद्दों को बिना तवज्जो दिए प्रधानमंत्री ने एक चुनावी भाषण दिया है। खड़गे ने कहा कि हम अडाणी मुद्दे पर जांच चाहते थे, क्या संसद में संयुक्त संसदीय समिति JPC की मांग करना गुनाह है ? इसे क्यों रिकॉर्ड से हटाया गया ?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के रिकॉर्ड से हटाई गयी कई बातों को जिक्र करते हुए सवाल उठाया है कि जो बातें रिकॉर्ड से हटाई गईं है उसमें असंसदीय क्या था ? इसका जवाब दिया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में अपनी भाषण के दौरान एक शेर पढ़ते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया था, अब खड़गे ने कहा है कि उनकी शायरी के एक हिस्से को भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। उन्होने कहा कि सदन में शायरी की परंपरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से चली आ रही है, इससे क्या तकलीफ थी ? इसे क्यों रिकॉर्ड से हटाया गया ? यह बोलने की आजादी का हनन है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Mallikarjun kharge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *