दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन, चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काल बन कर आया है। इस साल कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अलविदा कह दिया है। वहीं अभी-अभी एक और बुरी खबर सामने आई है कि टॉलीवुड एक्टर जयप्रकाश रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

जयप्रकाश 73 साल के थे। जयप्रकाश ने कॉमेडी रोल से फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मापुत्रुदू’ से की थी। जयप्रकाश को इंडस्ट्री में जेपी के नाम से पुकारा जाता है।

Also Read रिया की एफआईआर पर भड़के सुशांत के पिता, वकील ने कही ये बात

जयप्रकाश रेड्डी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जयाम मानेदे रा और ‘चेन्नाकेशव रेड्डी’ में अपने अभिनय के दम पर लाखों फैंस बनाए थे। इसके अलावा जयप्रकाश ने प्रेमिंचुकुंदाम रा, समरसिंहा रेड्डी, छत्रपति, गब्बरसिंग, सीतय्या, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सहित कई फिल्मों में अभिनय किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जयप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि तेलुगू सिनेमा और थियेटर ने जयप्रकाश रेड्डी के रूप में एक हीरे को खो दिया। कई दशकों तक उन्होंने अलग अलग यादगार किरदार निभाए।

Also Read ड्रग्‍स मामले में फिर NCB पहुंची रिया चक्रवर्ती, आज तीसरे दिन भी पूछताछ

मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक के चलते जयप्रकाश अपने बाथरूम में गिर गए थे।

रेड्डी कुर्नूल के अल्लागड्डा से ताल्लुक रखते थे, उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मपुत्रु’ से अपने करियर की शुरुआत की और 1980 के दशक के अंत में कई फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में काम किया, लेकिन, उन्हें पहचान मिली बालकृष्ण स्टारर समरसिम्हा रेड्डी से।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *