CM नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन सिंगापुर की एक दर्जन से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की. बैठक में सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई.
News Desk : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन निवेश को लेकर अहम बैठक हुई. सिंगापुर बिजनेस फोरम के तहत आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने एक दर्जन से अधिक सिंगापुर की कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. हरियाणा सरकार के मुताबिक, राज्य का लक्ष्य सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देना है.
Read Also: BSP Politics: आकाश आनंद या ईशान आनंद? मायावती के बाद बसपा में नंबर-2 कौन, 13 दिन में बदली पूरी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सिर्फ गुरुग्राम और एनसीआर तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि राज्य के दूसरे शहरों को भी नई तकनीक और वैश्विक कारोबार के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक को Global Capability Centres यानी GCCs और Technology-led Businesses के अगले Growth Centres के रूप में विकसित करने की योजना की बात कही. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में हरियाणा के पास विशेष बढ़त है, जिसका इस्तेमाल निवेश आकर्षित करने के लिए किया जा सकता है.

Read Also: Gyanesh, it’s done, bro…. टाइम टू रिजाइन, राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज, EC मार्च …
सैनी ने भविष्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए Data Centre Policy 2026 का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एनसीआर के करीब स्थित होने, मजबूत औद्योगिक आधार, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी के कारण हरियाणा डेटा सेंटर और टेक्नोलॉजी आधारित कारोबार के लिए संभावनाओं वाला राज्य है. सिंगापुर में निवेशकों के साथ बातचीत मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय निवेश दौरे का हिस्सा है. इससे पहले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम में भी सैनी ने निवेशकों से हरियाणा में निवेश करने की अपील की थी.
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

