आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में धूमधाम से मनाया गया भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित पुष्प यागम उत्सव

आंध्र प्रदेश में तिरुमाला के श्रीवारी मंदिर में आज भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित ‘पुष्प यागम’ उत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस उत्सव में शामिल होने और भगवान के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

Read Also: Congress: महाराष्ट्र में बोले खरगे- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ कहने वाली BJP ही लोगों को बांटती और काटती है

आपको बता दें, भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित पुष्प यागम उत्सव शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्रीवारी मंदिर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसके लिए मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से खूबसूरती से सजाया गया। पुष्प यागम के मौके पर भगवान वेंकटेश के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।

उत्सव के लिए कई राज्यों से मंगवाए गए लगभग नौ टन फूलों के इस्तेमाल से देवताओं की मूर्ति और मंदिर को सजाया गया। फूलों की खूशबू से पूरा मंदिर महक रहा था। शानदार सजावट की श्रद्धालु जमकर तारीफ कर रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने के दौरान पुष्प यागम उत्सव अपने अनुष्ठानों और प्रसाद के लिए मशहूर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *