मशहूर एक्टर दिल्ली गणेश ने कहा दुनिया को अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में दौरी शोक की लहर

film-industry-famous-actor-delhi-ganesh-said-goodbye-to-the-world-wave-of-mourning-in-the-film-industry-delhi-ganesh-delhi-ganesh-dies-delhi-ganesh-death-delhi-ganesh-news-about-delhi-ganesh-t

Film Industry: तमिल फिल्म इंडस्ट्री को एक मशहूर एक्टर ने अलविदा कह दिया है। तमिल फिल्मों में काम करने वाले एक फेमस एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गई है। एक्टर का निधन बीती रात 11.30 बजे चैन्नई में हुआ है। 10 नवंबर को यानी की आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृत्यु से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। अपने प्यारे स्टार के इस तरह चले जाने से उनके कई प्रशंसक भी दुखी हैं।

Read Also: World immunization day: खास दिन पर जानें टीकाकरण का महत्व ?

बता दें, Delhi Gandhi का जन्म 1 अगस्त 1944 को हुआ था। उनका फिल्मी करियर 1976 में आइकॉनिक डायरेक्टर के. बालचंदर की Pattina Pravesam से शुरू हुआ था। 400 से अधिक तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में उन्होंने काम किया था। उन्हें Nayakan (1987) और Michael Madhana Kamarajan (1990) में धुआंधार एक्टिंग के लिए जाना जाता था।

Read Also: बिहार के सुपौल में मोबाइल फटने से चार लोग घायल

उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। उनकी शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। अपनी जर्नी में वे भी कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित हुए। ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि एक्टर का असली नाम गणेश था लेकिन वे काम पर दिल्ली गणेश कहलाते थे। फिल्मों में आने से पहले वह दिल्ली स्थित थिएटर मंडली Dakshina Bharata Nataka Sabha के मेंबर थे। फिल्मों में आने से पहले गणेश ने 1964 से 1974 तक भारतीय वायु सेना में भी काम किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *