भारत-बांग्लादेश के बीच वीजा सेवा फिर बहाल, कारोबार-पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद तेज

West Bengal:

West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर रविवार को लोगों के चेहरों पर मुस्कान थी। ट्रैवल वीजा सेवा फिर शुरू होने के बाद बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत में आना शुरू कर दिया। वीजा सेवा करीब दो साल से बंद थी।पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के फुलबारी इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर बांग्लादेशी यात्रियों ने इस कदम का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे सीमा के आर-पार यात्रा फिर से शुरू होगी, जिससे परिवार आपस में मिल सकेंगे और सैलानी भारत आ सकेंगे।

Read Also- CHANDIGARH: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कबीर संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

सिलीगुड़ी के कारोबारियों ने भी इस कदम का स्वागत किया।खासकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने। अगस्त 2024 में ट्रैवल वीजा बंद होने के बाद से उनके ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई थी।सीमा के आर-पार यात्रा पर निर्भर कारोबारियों ने कहा कि ट्रैवल वीजा सेवा फिर शुरू होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा और उनकी आजीविका को सहारा मिलने की उम्मीद है। West Bengal:

Read Also- International: PM मोदी सेशेल्स पहुँचे, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने की अगवानी, हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। इस कारण भारत ने ट्रैवल वीजा सेवा बंद कर दी थी।वीजा सेवा फिर शुरू होने से दोनों देशों के लोगों को पर्यटन को बढ़ावा मिलने और आपसी रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद है। West Bengal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *