Winter in Delhi: मौसम विभाग ने बताया Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में कब होगी ठंड की दस्तक

Winter in Delhi: 

Winter in Delhi: दिल्ली -एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह व शाम को लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। बता दें कि दिल्ली में अक्टूबर का महीना 74 साल में सबसे अधिक गर्म साल रिकॉर्ड किया गया।फिलहाल मौसम में एकाएक बदलाव आने लगा है।  मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 हफ्तों में लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली ।मौमस शुष्क बना रहेगा।

Read also- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य पदयात्रा समारोह की तैयारी तेज, ये मुख्य अतिथि होंगे शामिल

दिल्लीवालों को सर्दी का इंतजार-  दिवाली व छठ का पर्व भी बीत चुका है।नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है,लेकिन दिल्लीवालों को फिलहाल सर्दी का इंतजार करना होगा। नवंबर का आधा महीना बीतने वाला है लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अभी तक ठंड ने दस्तक नहीं दी है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार ठंड देर से शुरू होगी, लेकिन लेट तक रह सकती है।

Read also- महाविकास आघाड़ी ने किया महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी

राजस्थान में ठंड की एंट्री – मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR समेत बिहार समेत कई राज्यों में अभी कुछ दिन और ठंड का इंतजार करना पड़ेगा. राजस्थान में ठंड की एंट्री हो चुकी है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान में तापमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी बहुत बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान ने अनुमान जताया कि लखनऊ में 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं कोहरा छाने के आसार जताए हैं. 15 नवंबर के बाद यूपी में ठंड का असर दिखने लगेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *