रुड़की में डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

Uttarakhand: Car collides with divider in Roorkee, 4 dead, 5 injured, Uttarakhand, Roorki,Road Accident,Bus Accident,Uttarakhan Accident,Roorki Accident, #uttarakhand, #UttarakhandNews, #LatestNews, #CrimeNews, #UttarakhandPolice, #accidentnews, #accidentnews

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार रात एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मेरठ के दौराला से रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने आ रही स्कॉर्पियो कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुड़ मंडी के चौराहे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Read Also: दिल्ली में एयर क्वालिटी पहले से और ज्यादा खराब, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

ग्रामीण एसपी स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि मेरठ से शामिल होने आई स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर दो लोगों की मृत्यु हो गई। जिसको पुलिस टीम के द्वारा सरकारी थाना मोबाइल पीसी और 108 की सहायता से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक अन्य घायल की भी मृत्यु होने की खबर आई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *