Nuh: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा ने बढ़ाया हाथ, राहत सामग्री जुटाने में…

Flood:

Flood: हरियाणा के मेवात इलाके के फिरोजपुर झिरका और आसपास के गांव वालों ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में राहत सामग्री भेजने के लिए एक अभियान शुरू किया है।ये अभियान अब पूरे जिले में फैल गया है, जहां स्वयंसेवक अलग-अलग गांवों में जाकर भोजन, कपड़े और यहां तक कि चारा भी इकट्ठा कर रहे हैं ताकि पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा सके।Flood

Read also- पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग बेघर, किसानों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद

पंजाब दशकों के सबसे भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण कई जिलों में हजारों परिवारों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।आधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ ने 37 लोगों की जान ले ली है और साढ़े तीन लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सूबे की 1.75 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा जमीन पर लगी फसल भी बर्बाद हो गई है।Flood

Read also-त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे का ऐलान, 524 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय

सफीद उमरा, मेवात के रहने वाले: हम और हमारी टीम आज से चार दिन पहले पंजाब आए थे और सभी साथी जितना जिससे हो सका, उतने पैसे लेकर आए थे यहां से सामान इकट्ठा करके, हमने जो बाढ़ पीड़ित इलाके हैं और जो प्रभावित गांव है उनमें जाकर लोगों से मिले जिन लोगों को जिन चीजों की जरूरत थी उनको हमने वो सामान भी बांटें, किट भी बांटीं।“Flood

मुबारिक अटेरना, फिरोजपुर झिरका के रहने वाले: हम यहां लगभग चार दिन हमें यहां हो गए हैं और जैसे ही पता चला कि पंजाब में बाढ़ आई है, मेवात से हम 11 साथियों की टीम निकली, हमने यहां जायजा लिया, उसके बाद हजरात भी पहुंचे कल और मुझे लगता है कि जिस तरीके से पंजाब के लोग और देश के साथ खड़े होते हैं, अबकी बार मेवात के लोग सच में ही पंजाब के साथ खड़े हुए हैं।“Flood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *