प्रयागराज में आरओ और एआरओ एग्जाम को लेकर छात्रों का धरना जारी

Uttar Pradesh: Students' protest continues in Prayagraj regarding RO and ARO exam. UP News,UP Police,uppsc,up politics,UPPSC Protest live updates, uppsc protest,UP News,UP Police,UPPSC,UP politics,UPPSC Protest live updates,UPPSC protest, #UPNews, #UttarPradesh, #UPPolice, #policeman, #uppsc, #LatestNews, #protest

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आरओ और एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आयोग की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिलने से नाराज हैं। छात्रों ने शुक्रवार यानी की आज 15 नवंबर को भी अपना धरना जारी रखा। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपीपीएससी ने आरओ और एआरओ परीक्षा स्थगित करने और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पुराने पैटर्न पर आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए कमेटी सभी पहलुओं का विस्तार से अध्ययन कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। Uttar Pradesh:

Read Also: गले में खराश को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर का लक्षण!

अशोक कुमार ने कहा कि हाल के महीनों में देश के कई हिस्सों में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने चयन परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इसी वजह से आयोग ने दिसंबर में प्रस्तावित पीसीएस और आरओ/एआरओ परीक्षाओं को अलग-अलग दिन कराने का फैसला लिया था। छात्रों की मांग और मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन होगी। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले से उन लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *