CM योगी ने उप-चुनाव से पहले गाजियाबाद में किया मेगा रोड शो, कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप-चुनाव से पहले आज शाम गाजियाबाद में मेगा रोड शो किया है। विजय नगर इलाके में CM योगी का अभिनंदन करने रो शो में उमड़ी भारी भीड़ ने जय श्रीराम और योगी-योगी के जमकर नारे लगाए । इस दौरान जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

Read Also: PM मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना,सबसे पहले जाएंगे नाइजीरिया

CM योगी ने शनिवार को राज्य में उप-चुनाव से पहले गाजियाबाद में भव्य रोड शो किया। खूबसूरत फूलों और अपने कटआउट से सजे भगवा रंग की ओपन जीप पर सवार CM ने लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ BJP प्रत्याशी संजीव शर्मा भी थे। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उप-चुनाव के लिए वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। CM के रोड शो के दौरान जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले और इस कारण कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे लंबे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

गाजियाबाद रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर CM योगी ने कहा है कि “जनपद गाजियाबाद का यह अपार जनसिंधु स्पष्ट संदेश दे रहा है कि यहां के हर मतदाता ने BJP के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का दृढ़ निश्चय किया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *