BJP और कांग्रेस के अध्यक्षों से चुनाव आयोग ने मांगा एक-दूसरे की शिकायतों पर जवाब

BJP और कांग्रेस की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के अध्यक्षों से जवाब मांगा है। दोनों सियासी दलों के प्रमुखों को सोमवार (18 नवंबर) दोपहर एक बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

Read Also: CM योगी ने उप-चुनाव से पहले गाजियाबाद में किया मेगा रोड शो, कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़

आपको बता दें, चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखकर एक-दूसरे की शिकायत पर टिप्पणी करने को कहा है। EC ने दोनों दलों के बीच शिकायतों का आदान-प्रदान करते हुए उनसे जवाब मांगा है। दोनों सियासी दलों के प्रमुखों को ये जवाब सोमवार (18 नवंबर) दोपहर एक बजे तक देना होगा।

Read Also: PM मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना,सबसे पहले जाएंगे नाइजीरिया

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नजर रखने के लिए आयोग की ओर से दी गई पिछली सलाह की याद दिलाई है। इससे प्रचार के दौरान सार्वजनिक शिष्टाचार का पालन होगा। दोनों दलों के टॉप नेता फिलहाल झारखंड और महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *