Congress: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय यात्रा का दूसरा चरण हुआ शुरू

Nyay Yatra: 

Nyay Yatra:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा चौक से दिल्ली न्याय यात्रा के दूसरे चरण का नेतृत्व किया।उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लोग अपनी परेशानियों को शेयर करने के लिए इस न्याय यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से हम दिल्ली के उत्तर-पूर्व और पूर्वी क्षेत्र में हैं, जहां मुस्तफाबाद में हसन जी के मार्गदर्शन में कई लोग यात्रा में शामिल हुए।

Read also-Violence: मणिपुर में फिर बिगड़ें हालात, कर्फ्यू के दौरान भीड़ ने विधायकों के घरों में लगाई आग

आठ नवंबर को शुरु हुई यात्रा– उसी समय हमने देखा कि वर्तमान सरकार लोगों की भावनाओं के साथ कैसे खेल रही है।दिल्ली न्याय यात्रा का दूसरा चरण शुक्रवार को ट्रांस-यमुना क्षेत्र से शुरू हुआ, जिसका मकसद 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है।यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को राजघाट से शुरू हुआ था और 12 नवंबर को समाप्त होने से पहले 15 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा था।

Read also-विधानसभा चुनाव से पहले AAP में मची भगदड़, कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर संजय सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस: मुझे खुशी है कि दिल्ली की जनता अब अपना दुख और दर्द शेयर करने के लिए इस न्याय यात्रा के साथ लगातार जुड़ रही है। मुझे मौका मिला इस दौरान, क्योंकि पिछले दो-तीन दिन से हम लगातार नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट दिल्ली में यमुना पार के इस क्षेत्र में हैं जहां मुस्तफाबाद में भाई हसन अहमद जी के नेतृत्व में हजारों लोगों का जो हुजूम था वो यात्रा को समर्थन देने के लिए आया। वहीं हमें देखेने को मिला कि किस तरह से ये सरकार लोगों की भवनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।”आम आदमी पार्टी बात तो ये करती है कि हम मौहल्ला क्लीनिक देंगे, लेकिन जो डिस्पेंसरियां इतनी सुंदर, हजारों लोगों को फायदा देने वाली थीं उनको बंद किया जा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *