Politics: महाराष्ट्र में सियासत तेज, बिटकॉइन विवाद पर शरद पवार ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

 Sharad Pawar on BJP :

Sharad Pawar on BJP : एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को सुप्रिया सुले के खिलाफ आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि ये ध्यान देने योग्य नहीं है।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “आरोप लगाने वाला व्यक्ति कई महीनों से जेल में था इसलिए उसने जो कहा, उस पर संज्ञान लेने की कोई जरूरत नहीं है। ये दिखाता है कि बीजेपी कितना नीचे गिर गई है।”

Read also-Manipur: एक्शन में CM बीरेन सिंह, मणिपुर की घटना पर तोड़ी चुप्पी दिया बड़ा बयान

शरद पवार, प्रमुख, एनसीपी (शरदचंद्र पवार): आरोप लगाने वाला व्यक्ति कई महीनों से जेल में था इसलिए उसने जो कहा उस पर संज्ञान लेने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पता चलता है कि बीजेपी कितना नीचे गिर गई है। चुनाव पर शरद पवार ने कहा ये चुनाव बेहद अहम है। ये महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें।”

Read also-वायु प्रदूषण से नोएडा का हुआ बुरा हाल, Boulevard सोसाइटी में कराई गई Artificial Rain

11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान – महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे खत्म होगा।महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान के पहले चार घंटों में गढ़चिरौली जिले में 30 फीसदी तो नांदेड़ में सबसे कम 13.67 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई उप-नगरीय क्षेत्र में 17.99 भांडुप में 23.42 और दहिसर उप-नगरों में 21.49 प्रतिशत वोटिंग हुई।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कोलाबा में 13.03 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वर्ली में 14.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *