Manipur: एक्शन में CM बीरेन सिंह, मणिपुर की घटना पर तोड़ी चुप्पी दिया बड़ा बयान

Manipur Hinsa:

Manipur Hinsa: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पिछले सप्ताह संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के छह लोगों की हत्या किये जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक दोषियों को न्याय के कठघरे में खड़ा नहीं कर दिया जाता।उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों के हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इन छह लोगों के शव पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में एक नदी से बरामद किए गए थे।

Read also-वायु प्रदूषण से नोएडा का हुआ बुरा हाल, Boulevard सोसाइटी में कराई गई Artificial Rain

मानवता के खिलाफ अपराध है-  मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि महिलाओं और बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है।सिंह ने बुधवार रात ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज मैं जिरीबाम में कुकी आतंकवादियों के बंधक बनाए जाने के बाद तीन निर्दोष बच्चों और तीन निर्दोष महिलाओं की निर्मम हत्या किये जाने की घटना की निंदा करने के लिए बहुत दुख और गुस्से के साथ यहां खड़ा हूं।’’

न्याय के कठघरे में लाया जाएगा- मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह के बर्बर कृत्यों का किसी भी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इन आतंकवादियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। जब तक उन्हें उनके अमानवीय कृत्य के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।’उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में 10 विद्रोहियों की मौत के बाद जिरीबाम में विस्थापितों के एक शिविर से 11 नवंबर से छह लोग लापता थे।

Read also-फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, गोवा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सैकड़ों लोगों की जान बचाई- सिंह ने जिरीबाम में त्वरित कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को धन्यवाद दिया और कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जिरीबाम के बोरोबेक्रा स्थित राहत शिविरों में रहने वाले सैकड़ों लोगों की जान बचाई।करीब 40 से 50 सशस्त्र आतंकवादियों ने बोरोबेक्रा में एक राहत शिविर में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों पर हमला किया और जिरीबाम में एक पुलिस थाने को निशाना बनाया था और उनका उद्देश्य भय पैदा करना और तबाही मचाना था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *