महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले में ईडी ने रायपुर में गौरव मेहता के ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raids on Gaurav Mehta :

ED Raids on Gaurav Mehta : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र के बिटकॉइन मामले से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ स्थित ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।ये तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जारी जांच के तहत किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है।

Read also-Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, प्रशासन ने लगाया इंटरनेट पर बैन

बीजेपी ने सुनाई रिकॉर्डिंग – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।बीजेपी के नेताओं ने एक कथित रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिसमें सुले की आवाज होने का दावा किया गया है। हालांकि सुप्रिया सुले ने दावों और आरोपों से इनकार किया है।

Read also-Politics: महाराष्ट्र में सियासत तेज, बिटकॉइन विवाद पर शरद पवार ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

महाराष्ट्र में हुआ मतदान-  महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान जारी है।सूत्रों ने बताया कि ईडी मेहता और कुछ और लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में ‘‘भारी’’ धनराशि (जिसका मूल्य 2017 में 6,600 करोड़ रुपये था) इकट्ठा किया गया है और उनसे बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत मासिक ‘रिटर्न’ का झूठा वादा किया है।ये मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर से संबंधित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *