Sports: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर दिया बड़ा बयान

Ricky Ponting on Border-Gavaskar Trophy:

Ricky Ponting on Border-Gavaskar Trophy: दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को कहा कि एडिलेड में दूसरे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के शामिल होने से मेहमान टीम की योजनाओं पर पानी फिर सकता है। पोंटिंग बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की 3-1 से सीरीज जीत की भविष्यवाणी पर कायम हैं। पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला शुक्रवार से पर्थ में शुरू हो रही है। रोहित पितृत्व अवकाश पर हैं और सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैर-मौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

Read also-धोखाधड़ी मामले में गौतम अडाणी के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला सियासी मोर्चा, सूबे में गरमाई सियासत

ऑस्ट्रेलिया को मिली बढ़त – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पोंटिंग का मानना ​​है कि हाल में न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू सीरीज में हार के बावजूद मेहमान टीम की अच्छी तैयारी है।

Read also-भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप, मामला दर्ज

ऑस्ट्रेलिया की जीत की जताई उम्मीद- रिकी पोंटिंग ने दोनों टीमों के बीच 2020-21 श्रृंखला को याद किया। ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में उनकी 2-1 की भविष्यवाणी उल्टी पड़ गई थी। उन्होंने एडिलेड में भारत के 36 रन पर ऑल-आउट होने के बारे में सुनील गावस्कर के साथ चर्चा की थी। ये किसी भी टेस्ट मैच में भारत का सबसे कम स्कोर था। पोंटिंग को उम्मीद है कि इस बार उनकी भविष्यवाणी सही साबित होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *