Politics: रिश्वतखोरी के आरोप को अडाणी समूह ने बताया निराधार, बचाव के लिए कर दी ये डिमांड

Adani Group News: 

Adani Group News:  अडाणी समूह ने अमेरिकी अधिकारियों के रिश्वतखोरी के आरोपों को गुरुवार को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया और कहा कि समूह सभी कानूनों का पालन करता रहा है।उद्योगपति गौतम अडाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली के ठेके हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है।समूह ने कहा कि वो इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।

Read also-Sports: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर दिया बड़ा बयान

आरोप निराधार हैं – अडाणी समूह के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) के अडाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और हम इन्हें खारिज करते हैं।’’प्रवक्ता ने अमेरिकी न्याय विभाग के बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ‘‘ अभियोग केवल ‘‘आरोप’’ हैं और जब तक दोष साबित न हो जाए तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाएगा।’

Read also-धोखाधड़ी मामले में गौतम अडाणी के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला सियासी मोर्चा, सूबे में गरमाई सियासत

कानून का पालन करेगें – प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अडाणी समूह ने हमेशा अपने परिचालन के सभी क्षेत्रों में कामकाज, पारदर्शिता और नियामकीय अनुपालन के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हमारा एक कानून का पालन करने वाला संगठन है, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।”

 (Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *