प्रयागराज में जोरों पर महाकुंभ की तैयारियां, सीवेज की वजह गंगा नदी में बढ़ रहा प्रदूषण

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच गंगा नदी में बढ़ता प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है क्योंकि सीवेज की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है। महाकुंभ के दौरान यहां आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Read Also: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच शरीर में विटामिन-D के लेवल को रखें मेंटेन, AIIMS के विशेषज्ञों ने लोगों को दी ये सलाह

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में शुमार ‘महाकुंभ’ का आयोजन करने जा रहा है। संगम नगरी में इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। ‘महाकुंभ’ में लाखों लोग पवित्र स्नान करने आते हैं। लेकिन प्रदूषण की वजह से गंगा नदी की सफाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

एनजीटी ने हाल में पाया कि उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में सीवेज की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है। एनजीटी के मुताबिक प्रयागराज जिले में सीवेज ट्रीटमेंट का एक बड़ा हिस्सा साफ नहीं हो पाता। हालांकि, मेला अधिकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि सीवेज का पानी नदी में न बहे इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Read Also: एअर इंडिया पांच प्रमुख रूटों पर पूर्ववर्ती विस्तारा के A-320 विमान उड़ाएगी

गौरतलब है, ‘महाकुंभ’ हर 12 साल बाद लगता है। इस बार ‘महाकुंभ’ अगले साल यानी 2025 की शुरुआत माह में प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार प्रयागराज में 40 करोड़ से ज्यादा संतों और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार भी इस महा आयोजन को भव्य बनाने में जुटी हुई है।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *