Diwali 2026: इस साल नरक चतुर्दशी और दीपावली का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। तिथियों के विशेष संयोग के कारण 8 नवंबर को छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों का उत्सव होगा।
News Desk : दिवाली 2026 की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। इसकी वजह चतुर्दशी और अमावस्या तिथि का एक ही दिन पड़ना है। आमतौर पर छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी के दिन और बड़ी दिवाली अमावस्या को मनाई जाती है। लेकिन इस बार तिथियों के समय में बदलाव के कारण दोनों पर्व 8 नवंबर को ही मनाए जाएंगे। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।
Read Also: Bageshwar Baba भगवान राम और कृष्ण की तुलना कर घिरे, विवाद बढ़ा तो ये कहा …
छोटी दिवाली के लिए चतुर्दशी तिथि का विशेष महत्व है। इस साल चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। धार्मिक परंपरा के अनुसार, नरक चतुर्दशी पर सुबह स्नान और पूजा का विधान है। इसी तिथि के संयोग को ध्यान में रखते हुए 8 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन घरों में दीप जलाने और धार्मिक अनुष्ठान करने की परंपरा निभाई जाएगी।
Read Also: Diwali से पहले इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनेगा लक्ष्मी योग; धन लाभ के संकेत
वहीं, बड़ी दिवाली यानी दीपावली अमावस्या तिथि में प्रदोष काल के दौरान मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 8 नवंबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहने के कारण इसी दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस तरह 2026 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों 8 नवंबर को एक साथ मनाई जाएंगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

