Crime: बम धमाके से फिर दहली दिल्ली, प्रशांत विहार में PVR के पास तेज धमाका

Delhi Blast News:

Delhi Blast News: दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ‘पीवीआर मल्टीप्लेक्स’ के पास गुरुवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि विस्फोट से पास में खड़े तिपहिया वाहन के चालक को मामूली चोटें आई हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

सुबह हुआ धमाका-  दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रशांत विहार इलाके में धमाके की सूचना मिली। हमने दमकल की चार गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया। हमारी टीम बाकी जानकारी जुटा रही हैं।’’

Read also- Politics: हेमंत सोरेन चौथी बार बने झारखंड के सीएम, INDIA गठबंधन के कई नेता हुए शामिल

पुलिस ने कही ये बात- पुलिस ने बयान में बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) इकाई को प्रशांत विहार इलाके में बम जैसे धमाके की सूचना मिली। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कावयड, लोकल पुलिस बल और दिल्ली अग्निशमन सेवा मौके पर मौजूद हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये धमाका भी वैसा ही है जैसा कि पिछले महीने प्रशांत विहार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूल की चारदीवारी के पास हुआ था।

Read also- वायनाड सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में ली पद और गोपनीयता की शपथ

धमाका से फिर दहली दिल्ली- सूत्र ने कहा, ‘‘लेकिन ये बेहद कम तीव्रता का धमाका था जो मिठाई की दुकान के सामने हुआ। हम अभी दोनों मामलों को एक साथ जोड़ नहीं सकते।’’अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पिछले महीने 20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *