किसानों पर लाठीचार्ज के बाद अभय चौटाला ने सरकार की तुलना अग्रेजों और मुगलों से की !

Big statement Abhay Chautala: वोट के बदले किस विधायक ने लिये पैसे, मेरे पास..

गुरुग्राम (गुलशन ग्रोवर की रिपोर्ट)– गुरुवार को प्रदेशभर के किसानों की रैली को लेकर हुए लाठीचार्ज पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में इनेलो विधायक इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भी कड़ी प्रक्रिया देते हुए इसे सुनियोजित कार्रवाई बताते हुए प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इनेलो विधायक ने कहा कि निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज बेहद शर्मनाक है। इस लाठीचार्ज ने सरकार के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब कर डाला है। इनेलो के कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता पर लाठीचार्ज और उन पर गोलियां चलाना अंग्रेज़ों और मुगलों की अत्याचारों की याद कर दी ताज़ा करता है।

नेता प्रतिपक्ष बीएस हुड्डा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पर उन्होंने निशाना साधते हुए आरोप लगाए की आज कांग्रेस किसानों का हितैषी होने का नाटक बंद करे। जबकि कांग्रेस प्रदेश की विपक्ष पार्टी है और इस नाते केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए इस अध्यादेश का कांग्रेस ने और खासतौर पर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कभी विरोध नहीं किया। इस बार कोविड के चलते सिर्फ 3 घंटे में विधानसभा सत्र में भूपिंदर हुड्डा मौन स्वीकृति से अध्यादेश पर साइन करके वापिस लौट आये।

‘ये भ्रामक खबरें मीडिया की देन हैं’ !

वहीं अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय को जय चंद की पार्टी करार देते हुए कहा है कि बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस और जयचंद की पार्टी कैसे इस लाठीचार्ज के बाद जनता को मुह दिखाएंगे यह जरूर देखना है। वहीं अपने सुपुत्र अर्जुन चौटाला को बरौदा उपचुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतारे जाने की अटकलों को भी मीडिया द्वारा फैलाई जा रहा भ्रामक जानकारी बताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *