दिल्ली विधानसभा में कोरोना टेस्ट पर सख्ती, 3 कर्मचारी निकल चुके हैं पॉजिटिव

नई दिल्ली (विश्वजीत झा की रिपोर्ट)– दिल्ली विधानसभा में सत्र से पहले सभी कर्मचारियों और विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया गया 2 दिन की जांच के बाद तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि जो लोग रह गए हैं उनका सत्र के दिन सुबह-सुबह रैपिड टेस्ट टेस्ट कराया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा में विधायकों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। सोमवार को विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। जिसके बाद दिल्ली के अलग -अलग इलाकों से विधायक कोरोना जांच कराने विधानसभा पहुंचे।

कोरोना टेस्ट कराने वालों में आम आदमी पार्टी के विधायक भी थे और नेता विपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी समेत विपक्षी विधायक भी। नेता विपक्ष रामबीर बिधूड़ी ने कोरोना जांच कराने को जरूरी कदम बताया। पर एक सवाल भी उठाया कि जब विधानसभा में इतने बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है तो फिर सत्र सिर्फ एक दिन के क्यों ?

Also Read- दिल्ली में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में कोरोना के 4308 नए मामले

हालांकि नेता के पास के सवाल पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक सीधे-सीधे कोई जवाब नहीं दे पाए और इसे सरकार का मसला बताया।

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को 1 दिन का सत्र बुलाया गया है। सत्र की बैठक 2:00 बजे शुरू होगी। लेकिन इससे पहले चार विधायक और 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसके बाद कोरोना टेस्ट को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *