Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से लुढका तापमान, IMD ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather: Drizzle in some parts of Delhi

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया।पश्चिमी दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से मौसम और ठंडा हो गया।मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ एक या दो बार हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

Read also-Pollution: सोमवार को वायु गुणवत्ता में हुआ थोड़ा सुधार, कई इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना- विभाग ने सोमवार की सुबह घने कोहरे का भी पूर्वानुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में रविवार को सर्दियों के मौसम का अब तक का दूसरा सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि शनिवार को ये 25.4 डिग्री सेल्सियस था।

Read also-दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

दिल्ली में लुढ़का पारा-  सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान 18 नवंबर को दर्ज किया गया था जो 23.5 डिग्री सेल्सियस था।दिन के दौरान ह्यूमिडिटी का स्तर 97 फीसदी से 68 फीसदी के बीच रहा।आईएमडी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *