विरोध प्रदर्शन के बाद पहली बार 30 दिसंबर को संदेशखाली का दौरा करेंगी CM ममता बनर्जी

CM

Political News: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वे 30 दिसंबर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली का दौरा करेंगी। संदेशखाली में इस साल की शुरुआत में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सुंदरबन की सीमा पर स्थित इस द्वीप पर ममता की ये पहली यात्रा होगी।

Read Also: CM नीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान 231 योजनाओं का किया शिलान्यास

साल की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेताओं द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। CM ने कोलकाता में राज्य सचिवालय नबन्ना में मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव से पहले लोगों ने उनसे पूछा था कि वे संदेशखाली आऊंगी या नहीं तो उन्होंने उनसे कहा था कि वे बाद में जाएंगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि संदेशखाली में ये एक सरकारी कार्यक्रम होगा। उनके मुताबिक उनकी सरकार ने ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘बांग्लार बाड़ी’ और दूसरी योजनाओं के तहत कई लंबित कार्यक्रमों को पूरा किया है। CM का कहना है कि इससे क्षेत्र के लगभग 20,000 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से फायदा मिलेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि वे अगले साल दो जनवरी को नबन्ना में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगी और छह जनवरी को वार्षिक गंगा सागर मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए सागर द्वीप के लिए रवाना होंगी।

Read Also: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में की BBSSL की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

उन्होंने कहा कि वापस लौटने पर वे आठ जनवरी को कोलकाता के बाबूघाट क्षेत्र में राज्य परिवहन विभाग के ‘ई-वेसल’ का उद्घाटन करेंगी। बनर्जी ने पहले कहा था कि वे लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ही संदेशखाली का दौरा करेंगी। इस साल जनवरी में जब ED अधिकारी करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने संदेशखाली में स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर गए थे तो ईडी की टीम पर हमला किया गया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र की कई महिलाओं ने दावा किया कि शाहजहां और उसके कुछ आदमियों ने जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और उनका यौन उत्पीड़न किया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *