पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार आरोपी घायल

Crime News: Encounter between police and miscreant, bike riding accused injured in retaliation,

Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या और चोरी का आरोपित घायल हो गया। ये जानकारी पुलिस ने मंगलवार यानी की आज 31 दिसंबर को दी। ये घटना सोमवार 30 दिसंबर की रात को उस समय हुई जब गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी।

Read Also: UP: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले लगा साधु-संतों का जमावड़ा, आकर्षण का केंद्र बने बाल नागा साधु

अधिकारी ने बताया, “कई सामानों से लदीबाइक को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद बाइक सवार खानपुर के जंगल की ओर मुड़ गया और जंगल में घुसते ही उसने पुलिस पर गोली चला दी।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपित की पहचान अलीगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो जेनरेटर और पीसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के पुर्जे चुराने वाले गैंग का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बाद में मुकदमे की धाराओं के तहत जेल भेजा जाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *