Politics: दिल्ली में पोस्टर वार से गरमाई सियासत, केजरीवाल पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप

Delhi Politics: 

Delhi Assembly Election 2025:दिल्ली बीजेपी दफ्तर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में उनकी पार्टी पर अलग-अलग घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।पोस्टरों में कथित भ्रष्ट आचरण को उजागर किया गया है, जिसके बारे में भाजपा का दावा है कि आम आदमी पार्टी अपने कार्यकाल के दौरान इसमें शामिल रही है।चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शामिल हैं।

Read also-UP: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले लगा साधु-संतों का जमावड़ा, आकर्षण का केंद्र बने बाल नागा साधु

पुजारियों और गुरुद्वारे पर सियासत तेज- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को दिल्ली में मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे ग्रंथियों के लिए वेतन योजना की घोषणा करने पर अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिंदू पुजारियों की याद आ रही है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं।

Read also-UP: महाकुंभ को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, तीर्थयात्रियों को कुंभ में मिलेगी ये सुविधाएं

वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात- उन्होंने कहा कि एएपी अब तक मंदिर के पुजारियों को उनका हक नहीं देती रही है। कई बार हमने इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को उनके आवास पर घेरा।उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारी भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। अरविंद केजरीवाल उनके अभिशाप से बच नहीं सकते।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *