विधान सभा चुनाव से पहले AAP ने चला मास्टरस्ट्रोक, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का किया शुभारंभ

Priest-Granthi Samman Scheme :

Priest-Granthi Samman Scheme: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली सरकार की पुजारी- ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की।कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मरघट वाले बाबा मंदिर के पुजारी का रजिट्रेशन करने के साथ ही पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की।

Read also-बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने AAP पर बोला सियासी हमला, लगाया ये गंभीर आरोप..गरमाई सियासत

18 हजार रुपये  मासिक मानदेय मिलेगा- फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घोषित इस योजना के तहत, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में दोबारा लौटती है तो सभी हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा।मरघट वाले बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं।

मनीष सिसोदिया ने की हनुमान चालीसा- दिल्ली के जंगपुरा में किलोकरी इलाके के मंदिर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया उनके दौरे के दौरान जंगपुरा विधानसभा सीट के कई मंदिरों के पुजारी मंदिर में मौजूद थे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा सीट के पुजारी हनुमान चालीसा का पाठ करने और अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए पूजा करने इस मंदिर में आए हैं।

Read also-नए साल की पूर्व संध्या पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिर

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *