GEN-Z डेटिंग की दुनिया में सिचुएशनशिप और घोस्टिंग के बाद अब ‘बेंचिंग’ चर्चा में है। इसमें कोई व्यक्ति आपको रिश्ते की उम्मीद तो देता है, लेकिन कमिटमेंट नहीं करता और दूसरे विकल्प भी खुले रखता है।
News Desk :आज के दौर में प्यार और रिश्तों को लेकर युवाओं के बीच कई नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। सिचुएशनशिप, घोस्टिंग और ऑर्बिटिंग के बाद अब ‘बेंचिंग’ भी डेटिंग की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसका मतलब है किसी व्यक्ति को अपने लिए बैकअप ऑप्शन बनाकर रखना। यानी सामने वाला आपसे बातचीत करता है, कभी प्यार और दिलचस्पी भी दिखाता है, लेकिन रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट फैसला नहीं लेता। वह दूसरे लोगों के साथ भी संभावनाएं तलाशता रहता है और आपको इंतजार में रखता है।GEN-Z
Read Also-CEC पद से ज्ञानेश कुमार को हटाना पहला कदम, ‘महारैली’ में गरजे राहुल गांधी
क्या होती है बेंचिंग? आसान शब्दों में समझें तो जब कोई व्यक्ति आपको न तो पूरी तरह अपनी जिंदगी से दूर करता है और न ही रिश्ते में गंभीरता दिखाता है, तो इसे बेंचिंग कहा जाता है। ऐसे में आपको लगता है कि सामने वाला आपके लिए कुछ महसूस करता है और शायद आगे चलकर रिश्ता भी बन सकता है। लेकिन हकीकत में वह आपको अपने दूसरे विकल्पों के साथ एक बैकअप की तरह रखता है। जब उसे आपकी जरूरत होती है, तब वह अचानक मैसेज या कॉल करने लगता है, लेकिन बाकी समय दूरी बनाए रखता है।GEN-Z
Read Also-INDIA गठबंधन की रैली पर बरसे जेपी नड्डा-‘राहुल गांधी की राजनीति झूठ और अराजकता पर आधारित’GEN-Z
कैसे पहचानें कि आप बेंचिंग का शिकार हैं? अगर कोई व्यक्ति अचानक बहुत प्यार से बात करने लगे और फिर कई दिनों तक गायब हो जाए, मिलने का प्लान बनाकर आखिरी समय पर रद्द कर दे या सोशल मीडिया पर आपकी स्टोरी और तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देकर दोबारा दूरी बना ले, तो उसके व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है। खासतौर पर जब वह बातचीत में दिलचस्पी दिखाए, लेकिन कमिटमेंट की बात आने पर बचने लगे। हालांकि, हर देर से आने वाला जवाब या व्यस्तता बेंचिंग नहीं होती। असली बात बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहार के पैटर्न को समझना है। ऐसी स्थिति में उलझन में रहने के बजाय सामने वाले से साफ बातचीत करें और अपनी भावनाओं के साथ-साथ अपनी प्राथमिकताओं को भी महत्व दें।GEN-Z
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

